फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police force has been deployed in village Bisana, officers are keeping a close watch

हाथरस : गांव बिसाना में पुलिस बल रहा तैनात, अधिकारी जमाए रहे पैनी नजर

Fri, 20 May 2022 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police force has been deployed in village Bisana, officers are keeping a close watch
हाथरस : गांव बिसाना में तैनात पुलिस बल। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद/हाथरस।
विज्ञापन

आरएसएस कार्यकर्ता की पुलिस हिरासत में मौत के बाद चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना में बृहस्पतिवार को भी पुलिस बल तैनात रहा। गांव में तनाव व्याप्त है। इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। अधिकारी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि सोमवार की रात्रि में थाना चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना में दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। एक पक्ष का एक युवक जब लघुशंका कर रहा था तो दूसरे पक्ष ने इसे टोक दिया था। दोनों पक्षों में करीब 40 साल से दुश्मनी चली आ रही है। इसको लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। पथराव और फायरिंग भी हुई थी। घटना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची थी और दोनों पक्षों के दो लोगोें को हिरासत में ले आई थी। एक युवक राजकुमार उर्फ राजू के पैर को छूते हुए गोली निकल गई थी। वह घायल हो गया था। पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया था। उसके परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसे थाना चंदपा पर जमकर पीटा था। इसके बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले गई थी। वहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने दरोगा सर्वेश कुमार से यह कहा था कि वह मरीज को यही भर्ती करा दें, लेकिन पुलिस ने उसे अस्पताल में दाखिल नहीं कराया था।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस उसे वापस थाना चंदपा ले आई थी। तदुपरांत उसकी हालत बिगड़ी तो पुलिस मंगलवार की सुबह चार बजे फिर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी। इसके बाद फिर उसे वापस थाना चंदपा ले आई, फिर उसकी हालत बिगड़ी तो फिर साढ़े छह बजे उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में कोतवाली प्रभारी चंदपा, दरोगा सर्वेश कुमार, कुछ पुलिसकर्मियों व गांव बिसाना के पांच नामजदोें के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी ने कोतवाली प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। सोमवार की रात्रि में हुए बवाल में दोनों पक्षों की ओर से भी मुकदमे दर्ज कराए गए थे। इस पूरे प्रकरण में तीन मुकदमे दर्ज हैं। मृतक राजकुमार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण हृदय गति रुकना आया था। इस प्रकरण को लेकर पुलिस प्रशासन काफी हलकान रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता ने उठाए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, सीएम से शिकायत
हाथरस। भाजपा नेता मानवीर सिंह सीए ने इस पूरे प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की है और पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठाए हैं। इसमें उन्होंने कहा है कि यह झगड़ा दो पक्षों में हुआ था, लेकिन पुलिस ने एक पक्ष के राजकुमार चौहान को ही गिरफ्तार किया। जब पुलिस कस्टडी में उनका चिकित्सकीय परीक्षण हुआ तो उनके कुछ चोटें थीं, लेकिन जब दूसरी बार उन्हें फिर अस्पताल लाया गया तो उनकी चोटें बढ़ र्गइं। यह सब पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशां उठाते हैं। इस मामले की उच्च स्तरीय जाचं होनी चाहिए। उन्होंने राजकुमार के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा व परिवार के सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed