{"_id":"6394c5ee2364044eb26b98f1","slug":"hathras-police-engaged-in-identifying-those-who-assaulted-and-vandalized-hathras-news-ali306664264","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मारपीट करने व तोड़फोड़ करने वालों की पहचान में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मारपीट करने व तोड़फोड़ करने वालों की पहचान में जुटी पुलिस
विज्ञापन
हाथरस : एसपी को ज्ञापन देते चिकित्सक। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आशा कार्यकर्ता व एसीएमओ के चालक के बीच हुए विवाद के बाद आशा कार्यकर्ताओं व उनके सहयोगियों द्वारा की गई मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में पुलिस जांच में जुटी है। अब पुलिस फोटो व वीडियो से उत्पात में शामिल लोगों की पहचान में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को जिला अस्पताल में एक आशा कार्यकर्ता व एसीएमओ के चालक के बीच मारपीट हो गई थी। इस मामले में आशा कार्यकर्ता दुर्गेश ने एसीएमओ के चालक हाकिम सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अगले दिन बृहस्पतिवार को जिले भर की आशा कार्यकर्ता बागला जिला अस्पताल पर एकत्रित हो गई थी। इसके बाद कुछ आशा कार्यकर्ताओं ने चालक हाकिम सिंह की चप्पलों से धुनाई की थी।
इनके साथ राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैय्या व अन्य लोग भी आ गए थे। घंटों जिला अस्पताल से लेकर कोतवाली हाथरस गेट के बाहर तक हंगामा हुआ था। सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों से मारपीट व अभद्रता की गई थी। जाम भी लगाया गया था। पुलिस ने पंकज धवरैय्या सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इन्हें जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
वहीं मारपीट के आरोपी चालक हाकिम सिंह को भी जेल भेज दिया था। इस मामले में सीएमओ मंजीत सिंह ने पंकज धवरैय्या व 150 अज्ञात आशा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मु्कदमा भी दर्ज कराया था। एक अन्य मुकदमा भी इस मामले में दर्ज कराया गया था। पुलिस इस उत्पात में शामिल आशा कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों की फोटो व वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान करे में जुटी है। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी इस्पेक्टर गौरव सक्सैना ने बताया कि सीएमओ की तहरीर पर जिन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है, उनकी पहचान फोटो व वीडियो से कराई जा रही है। संवाद