{"_id":"60d37c038ebc3ed78077f1b1","slug":"hathras-police-caught-two-vicious-crooks-who-robbed-the-accountant-hathras-news-ali2663073190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मुनीम से लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाश पुलिस ने दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मुनीम से लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाश पुलिस ने दबोचे
विज्ञापन
हाथरस : सिकंदराराऊ में मुनीम के साथ हुई लूट की वारदात का खुलासा करते एसपी और पुलिस की गिरफ्त में बद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सिंकदराराऊ व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिरों बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों ने सिकंदराराऊ गल्ला मंडी के मुनीम के साथ नकदी लूट की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 50 हजार रुपये, लूट के पैसे से खरीदी गई नई अपाचे बाइक, अवैध असलहा, कारतूस, चेक बुक व तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
एसपी विनीत जायसवाल ने पत्रकारों को बताया कि सिकंदराराऊ में 16 जून को मुनीम अशोक कुमार पुत्र रामप्रकाश निवासी इकबालपुर से बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की थी। वह बैंक से रुपये निकालकर वापस गल्ला मंडी आ रहे थे। बदमाशों ने उनकी बाइक को लात मारकर उन्हें गिरा दिया था और डिग्गी में रखे 1.20 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।
एसपी के निर्देश पर कई टीमें बनाई गई थी। अब एसओजी टीम व थाना सिकंदराराऊ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गल्ला मंडी में सुभाष एंड कंपनी के मुनीम से हुई कैश लूट की घटना का खुलासा किया गया है। घटना में शामिल दो अभियुक्तों अमन कुमार पुत्र कृष्ण प्रसाद निवासी हुलखेड़ी थाना बोडा जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश और नितेश कुमार पुत्र उमेश कुमार निवासी कड़िया सांसी थाना बोडा जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
महिलाएं और बच्चे भी हैं गिरोह में शामिल
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उनके गिरोह में कई सदस्य हैं। इसमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। सभी लोग भिन्न-भिन्न जनपदों में जाकर शादी विवाह या बैंकों के आसपास सक्रिय रहते है। इसके बाद बच्चों व महिलाओं की मदद से शादी से रुपये अथवा गहनों का बैग चोरी कर लेते थे। बैंक से रुपये निकालने वालों पर भी ये निगरानी रखते थे।
इन जिलों में दे चुके हैं घटनाओं को अंजाम
इस गिरोह ने अब तक मथुरा, आगरा, बुलंदशहर, अलीगढ़ व मैनपुरी में लूट व छिनैती की वारदात को अंजाम दिया है। इन लोगों ने थाना जलेसर एटा क्षेत्र में एक बैंक में रेकी कर पूरी योजना भी बना ली थी, लेकिन इससे पहले ही इन्हें यहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में ये थे शामिल
एसआई सोवरन सिंह, एसआई प्रमोद कुमार शर्मा, प्रभारी एसओजी टीम, एसआई प्रवीण कुमार, एचसी जवाहरलाल व शीलेश कुमार, सचिन शर्मा, चेतन राजौरा, सोनवीर, जोगेंद्र कुमार, शहादत अली।