{"_id":"62192257ef75d9484f795726","slug":"hathras-police-caught-three-robbers-who-robbed-a-chilli-trader-hathras-news-ali2859424121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मिर्च व्यापारी से लूट करने वाले तीन लुटेरे पुलिस ने दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मिर्च व्यापारी से लूट करने वाले तीन लुटेरे पुलिस ने दबोचे
विज्ञापन
हाथरस : पुलिस की गिरफ्त में मिर्च व्यापारी से लूटपाट करने के आरोपी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस जंक्शन थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों को पुलिस व एसओजी टीम ने दबोच लिया। उनके पास से लूटे गए रुपये व मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
17 फरवरी को कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलेसर रोड नगला कठा तिराहा के पास ग्राम नगला कठा तिराहा के निकट विनोद कुमार निवासी नगला कठा के साथ बाइक सवार तीन लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। विनोद कुमार आगरा मंडी से मिर्च बेचकर पेमेंट लेकर घर लौट रहे थे। सुबह 5 बजे लूट की घटना हुई। इस मामले में थाना हाथरस जंक्शन में मुकदमा किया गया।
अब हाथरस जंक्शन पुलिस और एसओजी की टीम ने मिर्च व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों योगेश उर्फ लाला व राजेश कुमार निवासी जाफराबाद थाना हाथरस जंक्शन और नरेश निवासी मोहल्ला कृष्णानगर जलेसर रोड प्रत्येंद्र परचून वाली गली थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे गए 27700 रुपये, तीन मोबाइल फोन, घटना में प्रयोग की गई बाइक, मिर्च बिक्री के रुपयों की रसीद व आधार कार्ड की छायाप्रति आदि बरामद की है। संवाद
विज्ञापन
ऐसे दिया घटना को अंजाम
पुलिस ने जब इन तीनों से पूछताछ की तो यह बात सामने आई कि गिरफ्तार लुटेरा राजेश व्यापारी विनोद के साथ मिर्च बेचने के लिए आगरा अलग-अलग किराये की गाड़ी करके जाते थे और मिर्च बेचकर कैश लेकर आते थे। योगेश उर्फ लाला व राजेश भी विनोद को अच्छी तरह से जानते पहचानते थे। इसलिए योगेश व राजेश ने अपने रिश्तेदार राहुल पुत्र किशोरीलाल कश्यप निवासी मोहल्ला इंद्रपुरी फिरोजाबाद से संपर्क कर घटना की पूरी योजना बनाई। 16 फरवरी को व्यापारी विनोद रोजाना की तरह शाम को आगरा मिर्च बेचने के लिए गए थे। तभी लुटेरे राजेश ने अपने भाई योगेश व अन्य साथियों को फोन करके बताया कि हम लोग मिर्च बेचकर विनोद के साथ आगरा से आ रहे हैं। योजना के अनुसार ही 17 फरवरी को सुबह लुटेरे पुरा रेलवे अंडर पास के पास छिप गए और आने का इंतजार करने लगे। जैसे ही विनोद गाड़ी से उतरकर अपने घर जाने लगा तो पहले से खडे़ लुटेरों द्वारा विनोद से मौका पाकर सुनसान जगह पर रुपयों का थैला छीन लिया और जलेसर की तरफ भाग गए। लुटेरों ने लूटे हुए रुपयों को बराबर बराबर बांट लिया।