{"_id":"61c4bf06cdb46e5c7c6d7749","slug":"hathras-police-caught-the-vicious-one-who-stole-the-drug-by-smelling-intoxicants-hathras-news-ali2813409157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरी करने वाले शातिर को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरी करने वाले शातिर को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 27 सितंबर 2021 को पूरन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी रड़ावली थाना हाथरस जंक्शन ने पुलिस को सूचना दी थी कि हाथरस जंक्शन क्षेत्र की उपाध्याय पेट्रोल पंप हाथरस रोड के पास एक कार सवार व्यक्ति द्वारा नशीला पदार्थ सुंघाकर रुपये चोरी कर लिए गए हैं।
तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। अब पुलिस ने धर्मेंद्र माहौर पुत्र सीताराम निवासी गांव राई थाना बिजौली ग्वालियर को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर 6200 रुपये और घटना में प्रयोग की गई होंडा सिटी कार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी रितेश कुमार, एसएसआई संतोष सिंह व प्रिंस कुमार शामिल थे। संवाद