फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police arrested two thieves, stolen mobile and cash recovered

हाथरस: पुलिस ने दबोचे दो चोर, चोरी किए गए मोबाइल और नकदी बरामद

Sun, 24 Nov 2019 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police arrested two thieves, stolen mobile and cash recovered
मोबाइल चोरी की घटना का खुलास करते कोतवाल और गिरफ्त में चोरी करने के आरोपी। - फोटो : SADABAD
पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, नकदी बरामद
विज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। कोतवाली पुलिस ने मोबाइल और नकदी चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। इन अभियुक्तों से चोरी किए गए मोबाइल और कुछ नकदी भी बरामद की गई। पकड़े गए इन अभियुक्तों को अब न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र ने बताया कि 19 नवंबर को गांव जारऊ में नामित अभियुक्तगण जगदीश उर्फ भोला पुत्र लक्ष्मी नारायण, दीपक शर्मा पुत्र महेशचंद्र शर्मा निवासीगण जारऊ, पप्पू पुत्र बाबू सिंह निवासी बासदल्ती सादाबाद द्वारा रात्रि में मुरताज अली के घर से मोबाइल व 1200 रूपये, पड़ेासी रिजवान के घर से मोबाइल तथा मुबारिक अली के घर से मोबाइल और 1200 रु पये रामकिशन पुत्र अजब सिंह के रिश्तेदार राजेंदर पुत्र शिशुपाल सिंह निवासी मोहल्ला टोला थाना शमसाबाद जिला आगरा का मोबाइल और 1500 रूपये चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली पर 22 नवंबर को मुकद्दमा पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक अनिल यादव के सुपुर्द की गई थी। उक्त अभियुक्तों में से जगदीश उर्फ भोला पुत्र लक्ष्मीनारायण और दीपक शर्मा पुत्र महेशचंद्र शर्मा निवासी गांव जारऊ सादाबाद को मुखबिर की सूचना पर साढ़े नौ बजे जारऊ बंबा की पुलिया से करीब 50 कदम की दूरी पर घेरकर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गए मोबाइल व रूपयशें में से कुल 1200 रुपये बरामद किए गए हैं। यह अभियुक्त शतिर किस्म के अपराधी हैं। गिरफ्तार हुए अभियुक्तों ने बताया कि अभियुक्त पप्पू पुत्र बाबू सिंह निवासी बासदल्ती सादाबाद चोरी किए गए मोबाइल फोन को बेचने चला गया है। फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही है। इसे शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed