फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Plants planted on Environment Day, took responsibility of care

हाथरस : पर्यावरण दिवस पर रोपे गए पौधे, देखभाल की ली जिम्मेदारी

Sun, 05 Jun 2022 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Plants planted on Environment Day, took responsibility of care
हाथरस : बागला जिला अस्पताल परिसर में पौधरोपण के बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देतीं लक्ष्मीनारा? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पर्यावरण दिवस के मौके पर रविवार को जिले भर में पौधरोपण किया गया। सामाजिक संस्थाओं ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई स्थानों पर गोष्ठी का आयोजन किया गया और पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कई स्थानों पर साजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पौधरोपण किया। अन्य कई सामाजिक संगठनों ने भी पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की अपील की।
प्राभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) कार्यालय में डीएफओ सीपी सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इससे पहले पूरे परिसर की सफाई के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारी व कर्मचारियों ने हरीशंकरी वाटिका का रोपण किया। डीएफओ ने कहा कि धरती हमारी इकलौता घर है। मानव जीवन के लिए पर्यावरण का अनुकूल होना आवश्यक है। उन्होंने पॉलिथीन का कम से कम प्रयोग करने की अपील की और कहा कि पॉलिथीन में आग न लगाएं। कूड़ा व अपशिष्ट नदियों में न डालें। अधिक से अधिक पेड़ लगाए पानी को व्यर्थ न बहाएं। इस मौके पर वनाधिकारी शोभाराम ओझा, अखिलेश कुमार, रनवीर सिंह, आशीष कुमार, अली हसन, सतेंद्र, बनी सिंह, अंकिता तिवारी, हरिओम, राजकुमार, अजय शर्मा, ओमप्रकाश, गिरीश कुमार, कपिल कुमार, मंजू सिंह आदि थे।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद की शाखा के बैनर तले सरस्वती शिशु मंदिर आगरा रोड पर पौधरोपण किया गया। परिषद के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण को ग्लोबल वार्मिंग से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है। सचिव डॉ. मनोज शर्मा, सौरभ वार्ष्णेय, हरीश वार्ष्णेय, प्रमोद वार्ष्णेय, गिरधरगोपाल वार्ष्णेय, विवेक वार्ष्णेय, जेपी वार्ष्णेय, रोबिन वार्ष्णेय, नितिन वार्ष्णेय, ममता वार्ष्णेय, नीलम वार्ष्णेय, पूनम वार्ष्णेय, संगीता, सीमा आदि थीं। आगरा रोड सरस्वती विद्या मंदिर में सह जिला संघचालक दुर्गेश गुप्ता, शरद तिवारी, महेश शर्मा, देवेश समाधिया, जितेंद्र वर्मा आदि स्वयं सेवकों ने 500 पौधों का रोपण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed