{"_id":"625db22179b97d77e26644bb","slug":"hathras-petition-filed-to-get-rid-of-monkeys-hathras-news-ali28956760","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बंदरों से निजात दिलाने के लिए दाखिल की याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बंदरों से निजात दिलाने के लिए दाखिल की याचिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बंदरों के आतंक से लोग काफी परेशान हैं। इसे लेकर अब एक व्यक्ति ने स्थायी लोक अदालत में याचिका दायर की है। अदालत ने इस याचिका को स्वीकार करते हुए डीएम व अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं। अदालत ने इसकी अगली सुनवाई के लिए चार मई की तिथि नियत की है।
लालवाला पेच निवासी मधूशंकर अग्रवाल ने सोमवार को एक याचिका दाखिल की है। इसमें कहा है कि रोडवेज बस स्टैंड, मंडी परिसर में बंदरों के निशाने पर सीसीटीवी कैमरे हैं। जिनको आए दिन बंदर खराब कर रहे हैं। उन्होंने याचिका में कुछ समाचार पत्रों की खबर का हवाला दिया है।
अदालत ने इस संबंध में डीएम, प्रमुख वन रक्षक वन्य जीव, लखनऊ, प्रभागीय वनाधिकारी, ईओ नगर पालिका को नोटिस जारी किए हैं। अब इस मामले में चार मई को सुनवाई होगी। स्थायी लोक अदालत के सदस्य मनीष कौशिक ने बताया कि डीएम व अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी हुए हैं। अब मामले की सुनवाई नियत तिथि पर होगी।