{"_id":"5fbff5b48ebc3e9bbe7145bd","slug":"hathras-people-from-two-communities-fiercely-attacked-for-ridding-of-fields-hathras-news-ali249683122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: खेत की मेड़ को लेकर दो समुदायों के लोगों में जमकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: खेत की मेड़ को लेकर दो समुदायों के लोगों में जमकर मारपीट
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव गढ़ी पत्ती बनारसी में खेत की मेड़ को काटने को लेकर दो समुदायों के लोगों में झगड़ा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
चंदपा के गांव गढ़ी पत्ती बनारसी में एक समुदाय के लोग दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति के खेत की मेड़ काट रहे थे, जिसका उस व्यक्ति ने विरोध किया। आरोप है कि पांच लोगों ने सुलेमान खान पुत्र अलाउद्दीन के साथ मारपीट करने लगे। उनसे बचकर वह भागा तो आरोपी उसके पीछे-पीछे घर में घुस गए और बचाव में आई पीड़ित की पुत्री के साथ अभद्रता की। इस दौरान वह जख्मी हो गया।
दो समुदाय के लोगों में मारपीट की सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने सत्यवीर, गुड्डा, सुगड़ा पुत्रगण रघुवीर, बोस पुत्र सत्यवीर सिंह और अतुल पुत्र श्यामवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएचओ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना शुरू कर दी गई है।