फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People face trouble in hotspot area, silence falling

हाथरस: हॉटस्पॉट एरिया में लोगों ने झेली परेशानी, पसरा रहा सन्नाटा

Wed, 17 Jun 2020 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: People face trouble in hotspot area, silence falling
हाथरस: शहर में जाम में फंसे वाहन। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने की वजह से शहर का ज्यादातर इलाका हॉटस्पॉट में है। ऐसे में शहर के मुख्य बाजार मंगलवार को भी बंद रहे। शहर में स्थान-स्थान पर बैरिकेडिंग लगी रही। कई स्थानों पर लोगों ने बैरिकेडिंग हटाकर आवाजाही भी की। हॉटस्पॉट में शहर का ज्यादातर इलाका आने की वजह से लोगों ने फिर खासी परेशानी झेली।
शहर का ज्यादातर हिस्सा हॉटस्पॉट में है। शहर के लगभग सभी मुख्य बाजार इसमें शामिल हैं। हर तरफ पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा रखी है और इन इलाकों को सील कर रखा है। कुछ लोगों ने अपने वाहनों को बैरिकेडिंग के दूसरी तरफ खड़ा कर आवाजाही की। कुछ स्थानों पर जरुर बैरिकेडिंग गिराकर लोग अपने वाहन ले गए। वैसे हॉटस्पॉट एरिया में सन्नाटा देखा गया और दुकानें बंद रही। ऐसे में लोग जरुरत की चीजों के लिए भी खासे परेशान दिखे।
विज्ञापन

लंबी दूरी करनी पड़ रही तय, कई चौराहों पर लगा जाम
हाथरस। लोगों को आगरा, अलीगढ, मथुरा रोड पर आने के लिए कई किमी घूम कर आना पड़ रहा है। शहर के अंदरूनी ज्यादातर इलाका हॉटस्पॉट एरिया में है। ऐसे में शहर में लोगों को चामड गेट, मस्जिद वाला चौराहा, भूरापीर, बागमूला चौराहा, बिजली कॉटन मिल चौराहा होकर मथुरा रोड या सिकंदारराऊ रोड के लिए काफी लंबी दूरी तय कर आना पड़ रहा है। ऐसे में शहर में सुबह और शाम को इन रास्तों पर वाहनों की कतारें लगी रही और चौराहों पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं किया सामाजिक दूरी का पालन
हाथरस। रोजाना की तरह जो बाजार व इलाके शहर में खुले वहां फिर सामाजिक दूरी का लोगों ने पालन नहीं किया। रोस्टर के विपरीत भी कई दुकानें खुल गई। तमाम लोग चेहरे पर मास्क आदि बिना पहने ही सड़कों पर घूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed