फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People angry due to lack of electricity announced boycott of elections

हाथरस : बिजली न मिलने से नाराज लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार का एलान

Sun, 06 Feb 2022 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hathras: People angry due to lack of electricity announced boycott of elections
हाथरस : सासनी की स्वर्णधाम कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति न देने के विरोध में प्रदर्शन करते कॉलोनी के - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा की एक नवनिर्मित कॉलोनी में बिजली आपूर्ति न मिलने पर शनिवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। नाराज लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सामूहिक रूप से मतदान का बहिष्कार करने का एलान कर दिया।
दरअसल, आगरा-अलीगढ़ रोड पर बिजलीघर के सामने स्वर्ण धाम कॉलोनी में करीब 800 लोग रहते हैं। इस कॉलोनी में बिजली की आपूर्ति नहीं थी। कॉलोनी के मालिक ने अपने कनेक्शन से कॉलोनी की भी आपूर्ति शुरू करा दी। जानकारी होने पर बिजली विभाग के अधिकारी हरकत में आए और आपूर्ति को बंद करा दिया। कॉलोनी पर विभाग ने करीब 30 लाख रुपये का बकाया भी घोषित कर दिया। दूसरी तरफ कॉलोनी के मालिक ने कॉलोनी में बिजली की लाइन के लिए विभागीय औपचारिकताएं पूरी कर दीं।
विज्ञापन

बकाया को लेकर कॉलोनी के मालिक एवं बिजली विभाग के अधिकारी कोर्ट पहुंच गए। वहां फिलहाल मामला विचाराधीन है। इधर, बिजली विभाग के अधिकारी बकाया वसूली के बिना आपूर्ति को चालू करने के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में कॉलोनी के बाशिंदों को बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद जब सुनवाई नहीं र्हइु तो शनिवार को इन लोगों का आक्रोश भड़क उठा। इन लोगों ने मतदान के बहिष्कार का एलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहिष्कार करने वालों में पवन शर्मा एडवोकेट, संजय शर्मा, बृजेश चौधरी, नीलम भारद्वाज, शेखर, वीरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, मनोरमा शर्मा, रानी शर्मा, हेमंत कुमार, अजीत, द्रोपदी देवी, शीला देवी, गौरीशंकर, छोटेलाल उपाध्याय, विनीत कौशिक, आशीष पाठक आदि लोग शामिल थे। अधिशासी अभियंता खानचंद्र का कहना है कि मामला मेरे कार्यकाल से पहले का है, लेकिन संज्ञान में आया है कि कॉलोनी मालिक पर विभाग का करीब 30 लाख रुपये का बकाया है। बकाया जमा कराए बिना कनेक्शन चालू कराना संभव नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed