फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras pension crisis

हाथरस: फाइलों में उलझी पेंशन, दफ्तरों में भटक रहे 74 हजार लाभार्थी, महीनों से नहीं मिली वृद्धा-विधवा पेंशन

Sun, 01 Nov 2026 11:02 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 01 Nov 2026 11:02 AM IST
सार

बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए त्योहार की खुशियां भी आर्थिक तंगी के बीच फीकी पड़ती नजर आ रही हैं। दिवाली जैसे बड़े त्योहार से पहले पेंशन मिलने की आस लगाए बैठे आवेदकों को जब खाते में धनराशि नहीं मिली तो उनकी निराशा और बढ़ गई।

विज्ञापन
Hathras pension crisis
हाथरस विकास भवन - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस जिले में वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन के लाभार्थी इन-दिनों सरकारी दफ्तरों में ठोकरें खा रहे हैं। किसी ने एक साल पहले तो किसी ने दो साल पहले पेंशन के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभी तक उनके खातों में पेंशन की धनराशि नहीं पहुंची है।

विज्ञापन


सबसे चिंताजनक बात यह है कि केवल नए आवेदक ही नहीं, बल्कि पहले से पेंशन प्राप्त कर रहे कई लाभार्थियों को भी पिछले कई महीनों से पेंशन का इंतजार है। जिले में वर्तमान में 74 हजार पेंशनार्थी हैं। पेंशन की आस में बार-बार कार्यालय पहुंचने वाले इन जरूरतमंदों को अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


आर्थिक रूप से कमजोर इन लोगों के लिए कार्यालयों तक पहुंचना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके बावजूद हर बार उम्मीद लेकर जाने वाले इन आवेदकों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। इन बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए त्योहार की खुशियां भी आर्थिक तंगी के बीच फीकी पड़ती नजर आ रही हैं। दिवाली जैसे बड़े त्योहार से पहले पेंशन मिलने की आस लगाए बैठे आवेदकों को जब खाते में धनराशि नहीं मिली तो उनकी निराशा और बढ़ गई। किसी को दवा के लिए रुपये चाहिए तो किसी को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Hathras pension crisis
कमल सिंह, बसंतलाल, प्रेम सिंह - फोटो : स्वयं

मेरी वृद्धावस्था पेंशन कई महीनों से नहीं आई है। पेंशन नहीं मिलने के कारण मुझे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।-कमल सिंह निवासी बिसावर।
मेरी दिव्यांग पेंशन पिछले सात महीने से खाते में नहीं आई है। पेंशन के संबंध में जानकारी और समाधान के लिए कई बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा चुका हूं।-बसंतलाल निवासी बिसावर।
मेरी दिव्यांग पेंशन कई महीनों से नहीं मिली है। पेंशन बंद होने से मुझे आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। त्योहार पर आर्थिक तंगी झेलनी पड़ेगी।-प्रेम सिंह निवासी बिसावर।
शासन स्तर से स्पर्श पोर्टल के जरिये पेंशन भेजी जाएगी। इस कारण पेंशन आने में कुछ देरी हो गई है। दिवाली से पूर्व पेंशनार्थियों के खातों में पेंशन पहुंच जाएगी।-सरिता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी।


किस योजना के कितने लाभार्थी

  • वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थी : 34,000
  • विधवा पेंशन के लाभार्थी : 33000
  • दिव्यांग पेंशन योजना के लाभार्थी : 7000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed