फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Penalty imposed on those who throw garbage in public places

हाथरस : सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों पर लगाएं जुर्माना

Wed, 06 Jan 2021 12:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Penalty imposed on those who throw garbage in public places
हाथरस : जलेसर रोड स्थित सीवेज फार्म का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के सीवेज फार्म स्थित डंपिंग ग्राउंड का डीएम रमेश रंजन और एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश मीणा ने संयुक्त निरीक्षण किया। डीएम ने रोड साइड डंपिंग ग्राउंड में एकत्रित कूड़े के ढेर को पीछे की साइड तक रिक्त भूमि पर फैलाकर समतल कराने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस को निर्देश दिए। उन्होंने ईओ को निर्देश दिए कि शहर का कूड़ा जो डंपिंग ग्राउंड में एकत्र करने के लिए लाया जाता है, उसे पीछे खाली पड़ी भूमि पर एकत्रित कराया जाए।
डीएम ने शहर की स्वच्छता के लिए जन सहभागिता बढ़ाने एवं स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन कराने के लिए ईओ को निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सफाई व्यवस्था के लिए जनसामान्य को भी प्रेरित करें। डीएम ने उन सार्वजनिक स्थलों एवं चौराहों, जहां लोगों द्वारा कूड़ा इकट्ठा किया जाता है, वहां कूडे़दान रखवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि इसके बावजूद कूड़े को सड़क पर फेंका जाता है तो निर्धारित प्राविधानों के अनुसार जुर्माना लगाया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने मथुरा रोड पर नगर पालिका परिषद द्वारा बनाई जा रही ग्रीन बेल्ट/फुटपाथ का निरीक्षण किया। नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा बनाई जा रही ग्रीन बेल्ट/फुटपाथ का स्थान कम पाया गया। डीएम ने ईओ को फुटपाथ की चौड़ाई बढ़ाने एवं निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कमी पाई जाती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed