फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Participate enthusiastically in the voter list revision program- Anoop

हाथरस : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें-अनूप

Sat, 15 Oct 2022 12:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Participate enthusiastically in the voter list revision program- Anoop
हाथरस : निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक में मौजूद प्रदेश के राज्य मंत्री अनूप वाल्मीक? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। इस सिलसिले में पार्टी की बैठक
जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह तथा चुनाव सह प्रभारी नगर पालिका हाथरस और प्रदेश के राज्यमंत्री अनूप वाल्मीकि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
अनूप वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ताओं के ही दम पर पार्टी चुनाव जीतती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाता सूची को लेकर संपर्क करने को कहा और यह भी कहा कि वह शासन द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें। प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. देवेंद्र सिंह ने कहा कि 18 से 20 अक्तूबर तक वार्ड स्तर और 27 से 30 अक्तूबर तक बूथ स्तर पर बैठक होगी।
विज्ञापन

इन बैठकों में बूथ पर रहने वाले सभी बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के कार्यकर्ता भाग लेंगे।
बैठक में विधायक अंजुला सिंह माहौर, संजय सक्सेना, हरिशंकर राना, गिरीश मोहन गुप्ता, महेंद्र सिंह आचार्य कुसुमा देवी मदनावत, सत्यपाल मदनावत, दुर्गेश नंदिनी, शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, मूलचंद्र वार्ष्णेय, धर्मेंद्र उपाध्याय, शिवदेव दीक्षित, विवेक रावत, राकेश शर्मा आदि थे। संचालन सुनील गौतम ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed