फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Panic among Corona people, Health Department teams kept on running

हाथरस: कोरोना को लेकर लोगों में दहशत, दौड़ती रहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें

Sat, 21 Mar 2020 10:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Panic among Corona people, Health Department teams kept on running
हाथरस: कोरोना वायरस की जांच कराने जिला अस्पताल पहुंचा एक फौजी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर जहां लोगों में दहशत व्याप्त रही। वहीं सामान्य दिनचर्या प्रभावित रही। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी सूचनाओं पर भागदौड़ करती रहीं। एक सीआरपीएफ के जवान सहित तीन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है इनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं।
कोरोना को लेकर दहशत व्याप्त है। पूरे दिन तरह तरह की अफवाहें उड़ती रहीं। इसकी वजह से सामान्य दिनचर्या प्रभावित रही। रविवार को होने वाले जनता कफ्र्यू को सफल बनाने कई सामाजिक संगठन जुटे रहे। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी सूचनाओं पर भागदौड़ करती रहीं। सादाबाद क्षेत्र के सीआरपीएफ के एक जवान ने यहां जिला अस्पताल आकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। वहा हाल में ही छुट्टी से अपने घर वापस लौटा है। इसके अलावा दो महिलाओं का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन

बागला जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक आईबी सिंह का कहना है कि इनमें से किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। हसायन क्षेत्र के एक गांव एक युवक को भी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इन सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। किसी में भी कोरोना का प्रारंभिक लक्षण नहीं है। वहीं दूसरी ओर कोरोना को लेकर खासी चर्चाएं व चक्कल्लस रही। इधर जिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में ताला लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed