{"_id":"60b7d2048ebc3e36e63259ff","slug":"hathras-painting-gave-a-message-to-the-students-to-avoid-corona-hathras-news-ali2645488130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पेंटिंग से दिया छात्र-छात्राओं ने कोरोना से बचने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पेंटिंग से दिया छात्र-छात्राओं ने कोरोना से बचने का संदेश
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सरकार ने भेले ही अनलॉक शुरू कर दिया है, लेकिन अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। इसे लेकर आरपीएम कॉलेज द्वारा छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। इसके माध्यम से विद्यार्थियों ने कोरोना के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया और अपनी बारी आने पर कोरोना का टीका लगवाने के लिए जागरूक किया।
कक्षा 12वीं की छात्रा नौसीन अब्बास ने पेंटिंग के माध्यम से टीकाकरण कराने का संदेश दिया। सुमित चौधरी ने अपनी पेंटिंग से घर पर रहें, सुरक्षित रहें का संदेश दिया। अभी भारद्वाज ने कोरोना के खात्मे के लिए सैनिटाइजर का महत्व बताया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. उमाशंकर शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य धीरज गौतम ने कहा कि इस बार वायरस पिछले कोरोना वायरस से ज्यादा गंभीर है, इसलिए छात्र-छात्रा व उनके अभिभावक सावधानी बरतें और मास्क का निरंतर प्रयोग करते रहें।