फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Paddy procurement target met, now efforts are being made to increase

हाथरस : धान खरीद का लक्ष्य पूरा, अब बढ़वाने के हो रहे प्रयास

Sun, 27 Nov 2022 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Paddy procurement target met, now efforts are being made to increase
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन स्तर से धान खरीद की शुरुआत के साथ जिले को एक हजार एमटी का लक्ष्य दिया गया है। धान खरीद 31 जनवरी तक होगी। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 200 प्रतिशत धान की खरीद हो चुकी है। अब अधिकारी लक्ष्य बढ़वाने के प्रयास कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बीते साल शासन स्तर से जिले को आठ हजार एमटी का लक्ष्य दिया गया था। इस बार एक अक्तूबर से धान खरीद की शुरुआत हुई तो शासन स्तर से महज एक हजार एमटी का लक्ष्य दिया गया। अब तक लक्ष्य के सापेक्ष दो हजार एमटी की खरीद हो गई है।
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष दोगुना धान खरीदने से अफसरों की बल्ले-बल्ले हो गई है। डिप्टी आरएमओ शिशिर कुमार का कहना है कि इस बार शासन स्तर से एक हजार एमटी का लक्ष्य दिया गया है। इसके सापेक्ष दो हजार एमटी धान की खरीद 25 क्रय केंद्रों पर हो चुकी है। अभी दो माह खरीद चलेगी, इसलिए लक्ष्य को बढ़वाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed