{"_id":"62fd1d3ab1caa615fc27a353","slug":"hathras-pac-personnel-on-duty-injured-after-falling-from-roof-hathras-news-ali2983307184","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ड्यूटी पर तैनात पीएसी कर्मी छत से गिरकर जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ड्यूटी पर तैनात पीएसी कर्मी छत से गिरकर जख्मी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गढ़ी बलना में ड्यूटी पर तैनात पीएसी कर्मी देर रात छत से गिर गया। जिससे वह घायल हो गया।
जलेसर रोड स्थित गांव गढ़ी बलना में करीब एक महीने पहले दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसके कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी के चलते पिछले एक महीने से गांव में पीएसी तैनात है। सतेंद्र कटारा भी यहां पर ड्यूटी कर रहे थे।
मंगलवार की देर रात वह अचानक छत से नीचे गिर गए। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर हालत में पीएसी के जवान को आगरा रेफर कर दिया गया, जहां पर उनका उपचार जारी है। संवाद