{"_id":"6026cdfe8ebc3ee915264c95","slug":"hathras-overbridge-of-city-pond-intersection-will-be-like-varanasi-hathras-news-ali2561021200","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वाराणसी की तरह होगा हाथरस का ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वाराणसी की तरह होगा हाथरस का ओवरब्रिज
विज्ञापन
हाथरस : तालाब चौराहे पर बनने वाले ओवरब्रिज का डिजाइन।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के तालाब चौराहे पर बन रहे ओवरब्रिज की खास बात यह है कि इस तरीके का पुल आसपास तो छोड़िए, बनारस में ही देखने को मिलेगा। अर्च डिजायन की मदद से इस पुल को आकर्षक रूप दिया जा रहा है। अब तक आठ गोल हैंगर के अलावा 11 क्रॉस गार्डर रखे जा चुके हैं। ओवरब्रिज निर्माण के चलते शहर के तालाब चौराहे पर सुबह से शाम तक वाहन रेंग-रेंगकर निकल रहे हैं। लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।
शहर के तालाब चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम कोरोना काल के चलते भले ही पिछड़ गया है, लेकिन खास बात यह है कि यह ओवरब्रिज एकदम अलग रूप में दिखेगा। अलीगढ़ रोड से आगरा रोड की तरफ तक इस पुल को गोलाकार डिजायन दी जा रही है। इस तरीके का पुल दिल्ली और वाराणसी में ही देखने को मिलेगा।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस तरीके का पुल आसपास कहीं नहीं है। अब तक ओवरब्रिज निर्माण में आठ गोल हैंगर गोल गार्डर के अलावा 11 क्रॉस गार्डर रखे जा चुके हैं। ओवरब्रिज निर्माण के चलते तालाब चौराहे पर ट्रैफिक को वनवे कर दिया गया है। इस कारण सुबह से शाम तक लोग जाम से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
-