फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Opposition trying to spoil the atmosphere of the country and the state

हाथरस: विपक्षी कर रहे देश व प्रदेश के माहौल को खराब करने की कोशिश

Mon, 13 Jan 2020 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Opposition trying to spoil the atmosphere of the country and the state
हाथरस: भाजपा द्वारा सीएए के समर्थन में निकाली गई पदयात्रा में शामिल जिले के प्रभारी मंत्री चौधरी - फोटो : HATHRAS
देश-प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की हो रही कोशिश: भूपेंद्र
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री ने कई मुद्दों पर रखी अपनी बात, बोले सीएए देश-समाज हित में किया गया लागू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर अफवाएं फैलाई जा रही हैं। विपक्षी दल इसे लेकर खीझ निकाल रहे हैं। अनुच्छेत 370 को लेकर पहले भी अफवाएं फैलाई गई थीं, जबकि यह सब देश हित में हो रहा है। यह बातें जिले के प्रभारी और प्रदेश के पंचायतराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं।
जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी रविवार को सीएए के तहत होने वाली सभा में शामिल होने के लिए हाथरस आए। इस कार्यक्रम से पूर्व वह पत्रकारों से रूबरू हुए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर विपक्षी देश व प्रदेश का वातावरण खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले अनुच्छेद 370 को लेकर तरह-तरह की अफवाएं फैलाई गई थीं, जबकि अनुच्छेद 370 मुक्त कश्मीर बनाया है। तीन तलाक, श्रीराम जन्मभूमि ये सारे मुद्दे देश समाज को लंबे समय से हमारे सामाजिक जीवन के बड़ी चुनौती थे। गृहमंत्री व प्रधानमंत्री ने बहुत सहजता से निर्णय लिया है।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून बना है ये धार्मिक रूप से प्रताड़ित अफगानिस्तान, बंगलादेश और पाकिस्तान के अल्पसंख्यक हैं, जिन्हें अपने यहां सम्मान जनक जिंदगी जीने का अधिकार वहां की व्यवस्था नहीं देती। उन सब को जीवन जीने का अधिकार देने के लिए हिंदुस्तान की नागरिकता देने का प्राविधान इस कानून में है, लेकिन लोग इसका दुष्प्रचार कर रहे हैं। पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को लेकर उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में तनाव की वजह से तेल की कीमतों में वृद्धि हुई है। प्याज की कीमतों को सरकार कम कराने का प्रयास कर रही है। सरकार ने पूरे प्रदेश में स्टॉल लगाए हैं। भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। इधर, प्रभारी मंत्री ने कार्यालय पर जन समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed