{"_id":"5fdf94da8ebc3e3c8e59f129","slug":"hathras-operators-uprooting-illegal-saw-machines-themselves-for-fear-of-action-hathras-news-ali251641910","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कार्रवाई के डर से खुद ही अवैध आरा मशीनों को उखाड़ रहे संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कार्रवाई के डर से खुद ही अवैध आरा मशीनों को उखाड़ रहे संचालक
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
वन विभाग अवैध कटान को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। बीते दिनों हसायन में आधा दर्जन संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब विभागीय कार्रवाई के डर से संचालक खुद ही अपनी मशीनों को उखाड़ रहे हैं, क्योंकि जल्द वन विभाग द्वारा मशीनों को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि सिकंदराराऊ क्षेत्र में काफी वन हैं। इस क्षेत्र में अवैध आरा मशीन का धंधा खूब फलफूल रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने छापा मारकर आधा दर्जन आरा मशीन संचालकों के खिलाफ संबधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब मशीनों को जब्त कराने के लिए कागजी प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। इसकी भनक मशीन संचालकों को लग गई।
संचालक आगे की कार्रवाई से बचने के साथ मशीनों को उखाड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी में जुट गए हैं। क्षेत्रीय वन अधिकारी एसआर ओझा का कहना है कि बीते दिनों आधा दर्जन अवैध आरा मशीन संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद इन मशीनों को जब्त किया जाना था। इससे पहले ही संचालकों ने मशीनों को उखाड़ दिया है।