फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Online watch over breathlessness

हाथरस : सांसों की संजीवनी पर ऑनलाइन पहरा

Tue, 04 May 2021 11:19 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Online watch over breathlessness
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। जिले में इन-दिनों ऑक्सीजन की किल्लत के चलते लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। शासन स्तर से सांसों की संजीवनी बनी ऑक्सीजन के आवागमन की ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। इसके लिए टैंकरों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। अधिकारियों को टैंकर मालिकों और चालकों के मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं। एक लॉगिन दिया गया है। इसकी मदद से टैंकर के आने-जाने का सही समय और लोकेशन दिखती है। अधिकारी लॉगिन की मदद से आक्सीजन टैंकरों के पल-पल के मूवमेंट की जानकारी ले रहे हैं। ऑक्सीजन खाली होने के बाद अधिकारी टैंकरों का मौके पर जाकर निरीक्षण भी कर रहे हैं, ताकि दोबारा ऑक्सीजन लेकर आने में टैंकर का संचालन सुचारु रहे।
कोरोना संक्रमण से जूझ रहे लोगों के परिजन ऑक्सीजन के लिए लगातार भटक रहे हैं। हालांकि जिले में ऑक्सीजन की कमी को जिला प्रशासन लगातार पूरा भी करा रहा है। लोगों की सहायता के लिए ऑक्सीजन बैंक भी बनाया गया है। लोगों को समय पर ऑक्सीजन की आपूर्ति देने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि तक लगातार सहयोग कर रहे हैं। जिले में ऑक्सीजन लेकर आने वाले टैंकरों को जीपीएस सिस्टम से लैस किया गया है।
विज्ञापन

जीपीएस की मदद से टैंकरों के संचालन का वास्तविक समय और उनकी लोकेशन को एक क्लिक के साथ अधिकारी पता कर लेते हैं। टैंकर चालकों व मालिकों के अधिकारियों के पास इनके मोबाइल नंबर भी मौजूद हैं। अधिकारी फोन पर भी लगातार संपर्क में हैं। जब ऑक्सीजन का टैंकर किसी हॉस्पिटल में खाली किया जाता है तो उस जगह का संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी निरीक्षण करते हैं। उसे हरी झंडी देते हैं, ताकि दोबारा ऑक्सीजन लेकर आने में कोई परेशानी न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में आने वाले ऑक्सीजन टैंकरों का अस्पतालों में खाली होने के दौरान निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि दोबारा आने में कोई दिक्कत न हो। टैंकरों में जीपीएस सिस्टम लगाए गए हैं। एक लॉगिन की मदद से वास्तविक समय व लोकेशन चेक की जा रही है। मालिकों व चालकों के मोबाइल नंबर पर लगातार संपर्क किया जा रहा है।
-संतोष कुमार, आरआई, संभागीय परिवहन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed