फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: One month of lockdown: 47 people right now medical quarantine

हाथरस: लॉकडाउन का एक माह: 47 लोग अभी मेडिकल क्वारंटीन

Fri, 24 Apr 2020 11:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hathras: One month of lockdown: 47 people right now medical quarantine
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन को एक माह हो चुका है। इस दौरान 312 लोगों के खून के नमूने जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में भेजे गए, जिसमें से 268 की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इनमें चार जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि बाद में इनकी रिपोर्ट भी निगेटिव प्राप्त हुई थी। अभी 36 की रिपोर्ट आनी शेष है। 152 लोगों को मेडिकल क्वारंटीन किया गया। इसमें से सात को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। तद्परांत 105 को डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान 47 लोग मेडिकल क्वारंटीन में हैं।
कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए 24 मार्च को प्रधानमंत्री ने देश भर में लॉकडाउन की घोषणा की थी। लॉकडाउन की घोषणा होते ही पुलिस प्रशासन सख्त हो गया था। प्रशासन ने पूरे जिले को 10 जोन व 33 सेक्टर में बांट दिया था। साथ ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी कर दी गई थी। लॉकडाउन को लेकर 12 टीमों का गठन भी किया गया था। सबसे ज्यादा इस बात पर ध्यान रखा गया था कि विदेशों और अन्य प्रदेशों से जिले में कितने लोग आए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देशन में 50 चिकित्सकीय टीम बनाई गई थी। लॉकडाउन के दौरान बाहरी जनपदों व प्रदेशों से आने वाले 3924 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया था। 28 मार्च को सीमा सील होने के बाद 17 केंद्रों में से नौ केंद्रों में क्वारंटीन किया गया था। इन केंद्रों पर 255 लोगों को सीमा सील होने के बाद आने पर क्वारंटीन किया गया था। 49 लोग ऐसे क्वारंटीन सेंटर रह रहे हैं, जो प्रदेश के बाहर के हैं। इन लोगों इनके प्रदेश में भेजे जाने के लिए जिला प्रशासन को शासन के आदेशों का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जिले में 54 छात्र कोटा राजस्थान से लाए गए थे। इन छात्रों को स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने के बाद इन सभी को घर भेज दिया गया। इन सभी छात्रों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जिले में विदेश से आने वाले 34 लोगों की सूची जिला प्रशासन को मिली थी, जिनमें से 12 अन्य जनपद के थे। 22 लोग विदेश यात्रा से आए थे, जिनको क्वारंटीन किया गया।

149 मुकदमे दर्ज कर 558 लोगों को किया गिरफ्तार
हाथरस। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने काफी सख्ती बरती। कई मुकदमे दर्ज किए गए और गिरफ्तारियां भी हुईं। बड़ी संख्या में वाहनों के चालान भी किए गए। पुलिस ने इस दौरान 159 एफआईआर दर्ज की। 558 लोगों की गिरफ्तारी की। 197 वाहन सीज किए और 6.04 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed