{"_id":"62e57572ed927a3d012aef41","slug":"hathras-one-killed-four-injured-in-max-pickup-car-and-car-collision-hathras-news-ali297167378","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मैक्स पिकअप गाड़ी और कार की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मैक्स पिकअप गाड़ी और कार की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
हाथरस : दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आगरा-अलीगढ़ रोड बाईपास पर मीतई के निकट शनिवार की दोपहर एक मैक्स पिकअप गाड़ी और कार की भीषण भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया। वहीं, दुर्घटना के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
शनिवार की दोपहर साढ़े 11 बजे के लगभग एक मैक्स पिकअप गाड़ी आगरा की ओर से अलीगढ़ जा रही थी। सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से वह जा टकराई। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। दोनो वाहन भी काफी क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
जिला अस्पताल में 52 वर्षीय आमीन पुत्र हफीज खान निवासी दरगाह के बाद बार्डर थाना कोतवाली धौलपुर राजस्थान की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में स्विफ्ट कार में सवार इंद्रेश व गौरव निवासी चित्रहार कॉलोनी, आगरा व मैक्स पिकअप गाड़ी में सवार समीर खान निवासी मुरैना, मध्यप्रदेश, मकबूल निवासी भुजपुरा अलीगढ़ घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल इंद्रेश को अलीगढ़ भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। संवाद