फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: On the assurance of investigation of the allegations against the BDO, the strike of the Panchayat Secretaries ends

हाथरस ः बीडीओ पर लगे आरोपों की जांच के आश्वासन पर पंचायत सचिवों का धरना समाप्त

Wed, 11 Aug 2021 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras: On the assurance of investigation of the allegations against the BDO, the strike of the Panchayat Secretaries ends
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

निलंबित ग्राम पंचायत अधिकारी विश्वमित्र की बहाली की मांग पर अड़े पंचायत सचिवों का धरना समाप्त कर दिया है। सीडीओ ने बताया कि बीडीओ पर लगे आरोपों की जांच कराई जाएगी। वहीं निलंबित ग्राम पंचायत अधिकारी की जांच कर जल्द ही बहाली की कार्यवाही की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि बीडीओ सदर की आख्या के आधार पर ग्राम पंचायत अधिकारी विश्वमित्र को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद ग्राम पंचायत अधिकारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। विकास भवन परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया था। वहीं बीडीओ सदर पर अवैध रूप से वसूली करने का आरोप भी लगाया था।
विज्ञापन

यहां तक ग्राम पंचायत सचिवों ने अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप से खुद का एग्जिट कर लिया था। पंचायत सचिवों के धरना प्रदर्शन में सफाई कर्मचारियों के संगठन ने भी अपना समर्थन दे दिया था। इस धरने के आंदोलन का रूप लेने के साथ ही यहां प्रशासनिक अफसरों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ग्राम पंचायत अधिकारियों के धरने को सीडीओ आरबी भास्कर ने समाप्त करा दिया है। उन्होंने बताया कि बीडीओ सदर पर लगे आरोपों की जांच कराई जाएगी। इसके लिए जल्द ही कमेटी गठित की जाएगी। उन्होंने बताया कि निलंबित ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ जांच कराकर उसे बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed