फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: On Sharad Purnima, the winds of devotion, events organized in the temples

हाथरस : शरद पूर्णिमा पर बही भक्ति की बयार, देवालयों में हुए आयोजन

Thu, 21 Oct 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: On Sharad Purnima, the winds of devotion, events organized in the temples
भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बुधवार को शरद पूर्णिमा पर देवालयों में आयोजन हुए। भगवान को श्वेत पोशाक धारण कराई गई। खीर का भोग लगाया गया। शाम को आरती के साथ मंदिरों में भजन कीर्तन हुआ। श्रद्धालु गंगा घाटों पर स्नान करने व वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन के लिए रवाना हुए।
इस बार शरद पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि व अमृत योग रहा है। इस योग में किए गए सभी कार्य फायदेमंद होंगे। इस बात को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। शहर के रूई की मंडी कन्हैया जी मंदिर, किला परिसर स्थित दाऊजी मंदिर, हलवाई खाना स्थित दाऊजी मंदिर आदि देवालयों में सुबह अभिषेक हुआ।
विज्ञापन

उसके बाद श्वेत पोशाक धारण कराई गई। भगवान का भोग लग गया गया। शाम को मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। खीर का भोग लगाया गया। आरती के साथ भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। काफी श्रद्धालु राजघाट, कछला, सोरो आदि गंगा घाटों के लिए स्नान के लिए व वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन के लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा पर भारत विकास परिषद ने बांटी खीर
शरद पूर्णिमा पर भारत विकास परिषद विनीता शाखा ने गोशाला में खीर का वितरण किया। इस मौके पर अध्यक्ष एकता अग्रवाल, सचिव अनीता मदनावत, कोषाध्यक्ष रेनू पचौरी, कविता टालीवाल, नूतन अग्रवाल, पूनम शर्मा, कनक खंडेलवाल, शशी अग्रवाल, काजल अग्रवाल, अर्चना मित्तल आदि थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed