{"_id":"62f694056591ef312b26e4e9","slug":"hathras-on-rakshabandhan-ghevar-ended-in-the-afternoon-hathras-news-ali2980651159","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रक्षाबंधन पर दोहपर में ही खत्म हो गया घेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रक्षाबंधन पर दोहपर में ही खत्म हो गया घेवर
विज्ञापन
हाथरस : रक्षाबंधन पर हाथरस में एक मिठाई की दुकान पर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रक्षाबंधन के मौके पर घेवर और अन्य मिठाइयों की मांग इस कदर रही कि शुक्रवार की दोपहर तक ही मिठाई की दुकानों पर सभी मिठाइयां खत्म हो गईं। दुकानदार दुकानों पर ताला लगाकर घर चले गए। इसके बाद घेवर व अन्य मिठाइयां खरीदने के लिए लोग भटकते नजर आए।
इस बार घेवर के दाम ज्यादा होने के बावजूद लोगों ने त्योहार के मौके पर इसे खरीदने में कंजूसी नहीं दिखाई। कोरोना काल के बाद रक्षाबंधन पर मिठाई के बाजार में बूम आया। सुबह से दोपहर तक घेवर अन्य मिठाइयों की खूब बिक्री हुई। दोपहर को ही दुकानों पर घेवर खत्म हो गया। इस कारण देसी घी व वनस्पति घी से निर्मित मिठाई की दुकानें बंद हो गईं।
शहर में मिठाई की प्रमुख दुकानों पर सुबह से ही लोग घेवर खरीदने के उमड़ पड़े। शुक्रवार को बड़ी मात्रा में घेवर की बिक्री हुई। अच्छी गुणवत्ता वाला देसी घी से निर्मित घेवर 480 रुपये प्रति किलो बिका। घेवर व दूसरी मिठाइयां की बिक्री से विक्रेताओं के चेहरे खिले नजर आए। संवाद