{"_id":"60c8ed1c8ebc3eac6371d07b","slug":"hathras-on-july-3-election-will-be-held-on-the-post-of-district-panchayat-president-hathras-news-ali265608538","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तीन जुलाई को होगा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तीन जुलाई को होगा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना के जारी होते ही यहां जिला प्रशासन की ओर से भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 16 जून बुधवार को जिलाधिकारी इस चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करेंगे। वहीं चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से खाका खींचना शुरू कर दिया गया है। अधिसूचना जारी होने के बाद कार्यालयों में भी चर्चाओं का दौर रहा।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार जिले में 26 जून को दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। वहीं 26 जून की दोपहर तीन बजे से कार्य समाप्ति तक प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 29 जून को उम्मीदवारी वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जो भी प्रत्याशी अपना नामांकन वापिस लेना चाहेगा, वह 29 जून की सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस ले सकेगा।
तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इस क्रम में तीन जुलाई को ही दोपहर तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना कराई जाएगी। वहीं जिलाधिकारी 16 जून को जिला स्तर पर अधिसूचना जारी करेंगे। मतगणना पूरी होने के होने बाद तत्काल परिणाम घोषित किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि सभी अवकाश के दिनों में कार्यालय खुलेंगे। इस अधिसूचना के जारी होने के साथ ही जिला प्रशासन की ओर से खाका खींचना शुरू कर दिया गया है।