फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: On Gandhi Jayanti, schools will also open on Sunday holidays

हाथरस : गांधी जयंती पर रविवार के अवकाश में भी खुलेंगे स्कूल

Fri, 30 Sep 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:51 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसगांधी जयंती पर दो अक्तूबर को रविवार के दिन भी बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल खुलेंगे।शासन के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को पत्र जारी कर दिया है।सुबह नौ बजे निर्धारित समय पर स्कूल खुलेंगे।

विज्ञापन
Hathras: On Gandhi Jayanti, schools will also open on Sunday holidays

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गांधी जयंती पर दो अक्तूबर को रविवार के दिन भी बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल खुलेंगे। शासन के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को पत्र जारी कर दिया है।
इसमें दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर जीवन को हां, ड्रग्स को न की शपथ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। दो अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध सभी शिक्षण संस्थाओं/प्राथमिक विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन होगा। सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं विद्यार्थियों को शपथ दिलाई जाएगी। सुबह नौ बजे निर्धारित समय पर स्कूल खुलेंगे।
विज्ञापन

विद्यालयों में गांधी जयंती भी मनाई जाएगी। शपथ दिलाने के संबंध में वीडियो क्लिप एवं फोटोग्राफ कार्यालय के जिला समन्वयक प्रशिक्षण के व्हाट्सएप नंबर 9411980407 एवं जिला समन्वयक एमआईएस के व्हाट्सएप नम्बर 7210834510 पर उपलब्ध कराए जाने के निर्देश बीएसए संदीप कुुमार ने दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed