फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: On August 15, the responsibility of maintaining community toilets will be handed over to the groups

हाथरस : 15 अगस्त को समूहों को सौंपी जाएंगी सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव की जिम्मेदारी

Sun, 25 Jul 2021 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hathras: On August 15, the responsibility of maintaining community toilets will be handed over to the groups
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले में 463 सामुदायिक शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष पंचायतराज विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के के निर्माण के लिए भूमि भी चिन्हित की गई थी। हतीसा व सुसावली को छोड़कर सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय के निर्माण के लिए भूमि का चिह्नांकन कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

विभाग की ओर से अब तक 421 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण कर इनको समूहों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं 30 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं 10 शौचालय निर्माणाधीन हैं। प्रशासन की ओर से इन शौचालयों के निर्माण कार्य को 15 अगस्त तक पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे शेष सभी सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव की जिम्मेदारी 15 अगस्त को स्वयं सहायता समूहों को दीदियों को सौंपी जा सके।
विज्ञापन

इन समूहों को सामुदायिक शौचालय के रखरखाव को लेकर शासन से निर्धारित मानदेय भी दिया जाता है, जिससे महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed