{"_id":"60709ba38ebc3e8cf75e8650","slug":"hathras-officers-investigated-in-case-of-bdc-member-changing-the-field-of-candidate-hathras-news-ali260719353","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बीडीसी सदस्य के प्रत्याशी का क्षेत्र बदलने के मामले में अधिकारियों ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बीडीसी सदस्य के प्रत्याशी का क्षेत्र बदलने के मामले में अधिकारियों ने की जांच
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)।
मुरसान में बीडीसी सदस्य के प्रत्याशी का क्षेत्र बदलने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार को मुरसान ब्लॉक पहुंचकर मामले की जानकारी ली। जांच में सामने आया कि इस बीडीसी सदस्य के प्रत्याशी ने वार्ड संख्या छह से ही पर्चा भरा था, लेकिन प्रस्तावक वार्ड संख्या 65 के थे। इधर, वार्ड नंबर 65 से बीडीसी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गया है। मामले में एआरओ से जवाब तलब किया गया है।
मुरसान क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली निवासी सुमन पत्नी वेदप्रकाश ने शिकायत की थी कि उसने बीडीसी सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या 65 से आवेदन किया था, लेकिन उसे वार्ड संख्या छह बिसरात गांव का प्रत्याशी बना दिया गया। मामले की जांच करने के लिए शुक्रवार को डीएम रमेश रंजन व सीडीओ आरबी भास्कर मुरसान ब्लॉक पहुंचे। आरओ डिपिन कुमार ने बताया कि जांच में पाया गया कि नामांकनकर्ता ने वार्ड संख्या छह से ही नामांकन दाखिल किया था। प्रशासन की ओर से चस्पा की गई उम्मीदवारों की सूची में भी वार्ड संख्या छह में ही प्रत्याशी सुमन का नाम अंकित था, लेकिन प्रत्याशी ने निर्वाचन अधिकारी को कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई।
प्रतीक चिह्न आवंटन के दौरान भी प्रत्याशी ने स्वयं प्रतीक चिह्न वार्ड संख्या छह से प्राप्त किया। मामले में एआरओ से जवाब तलब किया गया है। सुमन के पति वेदप्रकाश का कहना है कि उनकी पत्नी ने वार्ड नंबर 65 से पर्चा दाखिल किया था। इधर, वार्ड नंबर 65 से बीडीसी सदस्य का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशी द्वारा दर्ज कराई गई आपत्ति निराधार है। नामांकन तिथि से लेकर चुनाव चिह्न आवंटन किए जाने तक इस प्रत्याशी द्वारा किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई। वार्ड नंबर छह से संबंधित सभी दस्तावेजों को प्राप्त किया गया। यहां तक कि चुनाव चिह्न आवंटन के समय खुद आकर चुनाव चिह्न लिया गया। पर्चा खारिज किया जाना था। एआरओ स्तर पर लापरवाही हुई है। कार्रवाई की जाएगी।
-रमेश रंजन, डीएम