फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Officers and employees found absent, stopped salary

हाथरस: गैरहाजिर मिले अफसर व कर्मचारी, रोका वेतन

Thu, 03 Sep 2020 11:16 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Officers and employees found absent, stopped salary
हाथरस: कृषि विभाग के कार्यालय का निरीक्षण करते सीडीओ। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास भवन में संचालित विभिन्न कार्यालयों का सीडीओ आरबी भास्कर ने निरीक्षण किया। कई कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सीडीओ ने सभी गैरहाजिर अधिकारियों व कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। सभी गैरहाजिर अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर और सफाई कर्मचारी गैरहाजिर मिले। समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में पर्यवेक्षक, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ ऑपरेटर, सहायक अभियंता लघु सिंचाई कार्यालय में वरिष्ठ सहायक दीपक कुशवाहा लगातार तीन दिनों से गैरहाजिर पाए गए। विजेंद्र सिंह, अभिराज राज सिंह भी गैरहाजिर मिले। लघु सिंचाई कार्यालय में कर्मचारी समय से कार्यालय में नहीं आते हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि निरीक्षण में अधिकांश कर्मचारी अनुपस्थित ही मिले हैं। जल निगम कार्यालय में मुख्य लिपिक राजीव अग्रवाल, अशोक कुमार, मनोज कुमार, शिशुपाल सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर हेमा पांडेय, शीतल सिंह एक सितंबर से लगातार गैरहाजिर मिले। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा कई बार अनुपस्थित रहने के संबंध में नोटिस भी जारी किया गया है, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोनों कर्मचारी गैरहाजिर के दिनांक के कॉलम में हस्ताक्षर कर देते हैं। मना करने पर मानते नहीं है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय की उपस्थिति पंजिका को जिला विकास कार्यालय में डीडीओ के नियंत्रण में रखवाए जाने के निर्देश दिए। ग्राम अभियंत्रण विभाग में सहायक अभियंता एके शर्मा भी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने सभी गैरहाजिर अधिकारियों को एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed