फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Obsessed with greed to give money to two girls

हाथरस: दो बच्चियों को रुपये देने का लालच देकर दिखाई अश्लील वीडियो

Sun, 11 Oct 2020 12:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Obsessed with greed to give money to two girls
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दो बच्चियों को तीन आरोपियों ने अश्लील वीडियो दिखाई। आरोपी इन दोनों बच्चियों को रुपये का लालच देकर कहीं ले जाना चाहते थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सहेलियां आपस में पड़ोसी हैं। इसमें एक की उम्र करीब 11 और दूसरी की 12 वर्ष है। दोनों एक घर पर मौजूद थीं। इनके पिता मजूदरी करने गए थे और मां धान काटने गईं थीं। इस बात का फायदा उठाकर तीन आरोपी उनके पास आए और दोनों बच्चियों का अश्लील वीडियो मोबाइल फोन में दिखाने लगे। बच्चियों ने जब इसका विरोध किया तो वह उनको रुपये देने का लालच देने लगे।
विज्ञापन

बच्चियों का आरोप है कि आरोपियों ने उनसे कहा कि हमारे साथ चलो, पैसे देंगे, लेकिन बच्चियां उनके झांसे में नहीं आईं, जिसके बाद वह तीनों वहां से चले गए। देरशाम को दोनों बच्चियों के माता-पिता घर वापस लौटे तो उन दोनों ने पूरी जानकारी उनको दी, जिसके बाद दो बच्चियों को लेकर उनके पिता पुलिस के पास पहुंचे। एसएचओ चतर सिंह राजौरा ने बताया कि इस मामले में दीपू पुत्र रामलाल, धम्मू पुत्र कमानी लाल और कंचन पुत्र चोब सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed