{"_id":"61dc83a5c148d962d74e2fcb","slug":"hathras-objection-to-the-colleges-included-in-the-list-of-center-determination-hathras-news-ali2828027100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : केंद्र निर्धारण की सूची में शामिल कॉलेजों में पर आई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : केंद्र निर्धारण की सूची में शामिल कॉलेजों में पर आई आपत्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
केंद्र निर्धारण की सूची जारी होते ही तमाम संचालक खुद के कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनवाए जाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। निर्धारण सूची में शामिल केंद्रों पर 13 जनवरी तक आपत्तियां मांगी गई हैं। पहले दिन करीब डेढ़ दर्जन कॉलेज संचालकों ने अपना प्रत्यावेदन डीआईओएस दफ्तर में जमा कराया।
जिसमें कुछ ने कुछ के कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाने तो कुछ ने अपने विद्यार्थियों को दूसरे कॉलेज में डालने की बात कही है। इस बार की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए शासन ने जिले में 92 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया है। जिनमें से कई कॉलेज ऐसे हैं, जो परीक्षा केंद्र बनने लायक नहीं हैं, उन कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने खुद के कॉलेज को परीक्षा केंद्र न बनाए जाने का प्रत्यावेदन दिया है।
वहीं कुछ कॉलेजों के संचालकों ने यह कहते हुए प्रत्यावेदन दिया है कि उनके कॉलेज में परीक्षा से संबंधित सभी सुविधाएं हैं, इसलिए उनके कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की सूची में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
कई विद्यालय संचालकों द्वारा दिए गए प्रत्यावेदन में यह कहा गया है कि उनके कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र पर जिस कॉलेज के विद्यार्थी शिफ्ट किए गए हैं, उन्हें दूसरे परीक्षा केंद्र पर शिफ्ट कर दिया जाए।
डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि केंद्र निर्धारण सूची पर 13 जनवरी तक आपत्तियां मांगी गई हैं। 13 जनवरी तक आने वाले आपत्तियों पर जिला समिति सुनवाई करेगी।