फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Oath to be administered to 197 Gram Pradhan and 2122 Gram Panchayat members

हाथरस : 197 ग्राम प्रधान व 2122 ग्राम पंचायत सदस्यों को दिलाई जाएगी शपथ

Sun, 23 May 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Oath to be administered to 197 Gram Pradhan and 2122 Gram Panchayat members
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने वाले ग्राम प्रधानों को 25 व 26 मई को शपथ दिलाई जाएगी। जिले के 463 ग्राम प्रधानों में से 197 ग्राम प्रधानों व 2122 ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। शासन के निर्देश के क्रम में डीएम 24 मई पूर्ण संगठित हो चुकीं ग्राम पंचायतों के शपथ ग्रहण की अधिसूचना जारी करेंगे। ग्राम पंचायत की प्रथम बैठक 27 मई को ग्राम पंचायतों में होगी।
पंचायत चुनाव के परिणाम आने के साथ ही ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों में शपथ ग्रहण को लेकर बेचैनी थी। अब उनका इंतजार शासन ने खत्म कर दिया है। शासन ने निर्देश दिए हैं कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए पूर्ण संगठित हो चुकी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिला दी जाए। शपथ ग्रहण को लेकर पूर्ण संगठित हुई ग्राम पंचायतों के गठन की अधिसूचना 24 मई को जिलाधिकारी घोषित करेंगे। इस क्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीएम द्वारा नामित बीडीओ, सहायक विकास अधिकारी, तहसीलदार व अन्य अफसर ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। यह शपथ 25 व 26 मई को दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं शपथ होने वाली ग्राम पंचायतों में 27 मई को ग्राम पंचायत की पहली बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर जिला पंचायतराज विभाग की ओर से तैयारी कर ली गई हैं। यहां जिले में 463 ग्राम प्रधानों के सापेक्ष महज 197 ग्राम प्रधानों व 2122 ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। शेष ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायत सदस्य की संख्या पूरी होने के बाद शपथ दिलाई जाएगी। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि शपथ ग्रहण को लेकर मिले शासन के निर्देश के क्रम में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को इसके लिए सूचना भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed