फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now you can pay up to 15 electricity dues in OTS

हाथरस : अब 15 तक चुका सकते हैं ओटीएस में बिजली का बकाया

Sat, 09 Jul 2022 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Now you can pay up to 15 electricity dues in OTS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिन लोगों पर बिजली का बकाया है, वह एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में पंजीकरण कराके 15 जुलाई तक बकाया जमा कर दें। इसके बाद योजना की अवधि और आगे नहीं बढ़ेगी। अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 12 प्रतिशत ही बकायेदारों ने इस योजना में पंजीकरण कराने के बाद बकाया जमा किया है। बकाया वसूली को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों द्वारा शनिवार और रविवार की छुट्टी में भी कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है। बड़े बकायेदारों की भी सूची तैयार की जा रही है, ताकि ओटीएस की समाप्ति के बाद इनसे वसूली के लिए कार्रवाई की जा सके।
उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग का जिले में दो लाख 29 हजार 288 उपभोक्ताओं पर 32,295 लाख रुपये का बकाया है। बीते महीनो में बकायेदारों को राहत देने के लिए निगम स्तर से ओटीएस की शुरुआत की गई है। ओटीएस में भी बकायेदार बिल जमा करने की सुध नहीं ले रहे हैं। इसे लेकर विभागीय अधिकारी खासे परेशान हैं। अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 12 प्रतिशत लोगों ने बिजली का बिल जमा किया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अफसरों ने स्पष्ट कहा है कि अब ओटीएस की तिथि आगे नहीं बढ़ेगी, इसलिए बकाया जमा कराने की कोशिश में अधिकारी जुट गए हैं। अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) सुभाष चंद्रा का कहना है कि ओटीएस की तिथि 15 जुलाई से आगे नहीं बढ़ेगी। बकायेदारों को ओटीएस का लाभ देने के लिए शनिवार व रविवार की छुट्टी में भी कार्यालय खुलेगा। उपभोक्ता इन दिनों में बिल जमा कर ओटीएस का लाभ ले सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed