{"_id":"5ebaed4c8ebc3e9030600703","slug":"hathras-now-the-tasks-and-achievements-of-byo-teachers-and-employees-will-be-ranked-in-the-district-hathras-news-ali2335237166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अब जनपद में बीईओ, शिक्षकों व कर्मचारियों के कार्यों व उपलब्धियों की होगी रैंकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अब जनपद में बीईओ, शिक्षकों व कर्मचारियों के कार्यों व उपलब्धियों की होगी रैंकिंग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आने वाले दिनों में अब बेसिक शिक्षा विभाग के बीईओ, शिक्षकों व कर्मचारियों की उनके कार्यों व उपलब्धियों की रैंकिंग होगी। रैंकिंग के आधार पर उन्हें नम्बंर भी दिए जाएंगे। इसे लेकर महानिदेशक बेसिक शिक्षा के निर्देश के बाद बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
महा निदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जनपदों हेतु परफार्मेंस क्रेडिंग इंडेक्स निर्धारित किया गया है। जनपदों के कार्यों व उपलब्धि की रैकिंग की जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। संबंधित विकास खंड में बीईओ को अपना श्रेष्ठतम योगदान देकर जनपद को राज्य रैकिंग में उच्चतम स्थान प्रदान कराने की जिम्मेदारी अब होगी।
खंड शिक्षा अधिकारियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा तथा उनके सक्रियता व सजगता के परीक्षण हेतु उनके कार्यों का मूल्यांकन बीएसए मनोज कुमार मिश्र के द्वारा किया जाएगा। इसे अब खंड शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। वहीं ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कार्यों का मूल्यांकन किया जाएगा।