{"_id":"637a688e520f9f3d50401b3a","slug":"hathras-now-the-quality-of-plants-will-be-monitored-through-the-haritma-app-hathras-news-ali30519818","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अब पौधों की गुणवत्ता की हरितमा एप से होगी मॉनिटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अब पौधों की गुणवत्ता की हरितमा एप से होगी मॉनिटरिंग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अब पौधों को हाईटेक तरीके से परखा जाएगा। पौधों की गुणवत्ता जानने के लिए हरितमा एप बनाया गया है। इस एप को मौके पर जाने पर अधिकारी खोलेंगे। इसमें लोकेशन डालेंगे। साथ ही पौधे का फोटो डालेंगे। एप की मदद से शासन स्तर पर बैठे अधिकारी आसानी से पौधों की वास्तविकता का पता लगाएंगे। इसे लेकर वन विभाग के अधिकारी पौधरोपण वाले स्थलों की खाक छान रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इस साल जिले में 26 लाख पौधे लगाए गए हैं। इन पौधों की जिओ टैगिंग के साथ हरितमा एप से पड़ताल की जाएगी। वन विभाग के अधिकारी मौके पर जाएंगे। शासन स्तर से जिला बार अधिकारी कभी भी पौधे की वास्तविक स्थिति को जान सकते हैं।
इसे लेकर वन विभाग में कर्मियों से लेकर अधिकारी तक क्षेत्र में दौड़ रहे हैं। मामले में डीएफओ डॉ. सीपी सिंह का कहना है कि हरितमा एप से से पौधों की मॉनिटरिंग शासन स्तर से की जाएगी। संवाद