फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now the public representative of the district will reduce power theft in the district

हाथरस: अब जिले के जनप्रतिधि कराएंगे जिले में बिजली चोरी कम

Thu, 16 Jul 2020 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Now the public representative of the district will reduce power theft in the district
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब जिले में सत्ताधारी पार्टी के जनप्रतिनिधि बिजली चोरी को कम कराने में सहयोग देंगे। जनता के बीच जाकर जनप्रतिनिधि लोगों को बिजली चोरी नहीं करने के लिए जागरूक करेंगे। लोगों को बिजली चोरी नहीं करने के फायदे भी बताएंगे। ऊर्जामंत्री ने बिजली महकमे में चल रही योजनाओं से संबंधित पत्र अधिकारियों को भेजा है। अब इस पत्र को बिजली अधिकारी सांसद, विधायक, व ग्राम प्रधान को सौंपेंगे।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिला बिजली चोरी में टॉप टेन की सूची में शामिल है। शहर में 40 प्रतिशत व देहात में 60 प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है। बिजली चोरी रोकने में अब ऊर्जा मंत्रालय जनप्रतिनिधियों की मदद लेने जा रहा है। ऊर्जामंत्री ने बिजली महकमे की योजनाओं से संबधित पत्र बिजली अधिकारियों को भेजा है। इस पत्र को अधिकारी जनप्रतिनिधियों को देंगे।
विज्ञापन

इस पत्र में आसान किस्त योजना का जिक्र किया गया है, जिसमें उपभोक्ता बिल जमा कर लाभ पास सकते हैं। किसान किस्त योजना में किसान बिल सही करा कर लाभ ले सकते हैं। लाइन हानियां 15 फीसदी से नीचे लाकर 24 घंटे बिजली पाने और गांवों के जर्जर तार बदलवाने की योजना का भी जिक्र किया जाएगा। इसके अलावा सीएससी से ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने आदि की जानकारी भी जनप्रतिनिधि देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed