फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now the officials engaged in layering the construction work on the scam

हाथरस : घोटाले पर अब निर्माण कार्य की परत चढ़ाने में जुटे अधिकारी

Tue, 19 Apr 2022 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Now the officials engaged in layering the construction work on the scam
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ब्लॉक मुरसान की ग्राम पंचायत जैतपुर में मवेशी शेड निर्माण निर्माण के नाम पर हुए घोटाले में अब जनप्रतिनिधि व अधिकारी खुद को बचाने की कवायद में जुट गए हैं। मनरेगा के लाभार्थियों के नाम पर मवेशी शेड निर्माण सामग्री की धनराशि वर्ष 2020 में निकाल ली गई थी।
अब मामले के खुलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर खुद को बचाने में लगे हैं, लेकिन वहीं अब उक्त निर्माण कार्य में मनरेगा से ही मजदूरी निकाली जानी थी, इस कारण अब बैक डेट में मस्टरोल जारी करने की समस्या सामने आ गई है। वहीं दूसरी ओर से ब्लॉक कार्यालय व जिला स्तरीय मनरेगा कार्यालय में अधिकारी दस्तावेजों को पूरा करने में लगे रहे। बीडीओ उक्त पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट आज पीडी को सौंपेंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मनरेगा के तहत विकास खंड मुरसान की ग्राम पंचायत जैतपुर में मवेशी शेड के निर्माण के नाम पर लाखों रुपये के घोटाले का मामला सुर्खियों में है। चयनित लाभार्थियों मुकेश व विनोद कुमार ने इस मामले में एक शिकायती पत्र उच्चाधिकारियों को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि पांच मवेशी शेड के निर्माण के लिए वर्ष 2020 में धनराशि निकाली गई है। वहीं दो मवेशी शेड का निर्माण तो अभी तक नहीं हुआ है। शेष लाभार्थियों ने शेड का निर्माण अपने पैसे से कराया है। मनरेगा के तहत मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों को सरकार पशुपालन में मदद करती है।
इन मजदूरों का पशुपालन में मदद के लिए कैटल शेड का निर्माण करवाती है। इस निर्माण में कार्य में होने वाला खर्च मनरेगा से वहन किया जाता है। अब मामले के सुर्खियों में आने के बाद अधिकारियों व जिम्मेदाराना जनप्रतिनिधि में खलबली मच गई है।
अब इस मामले धनराशि के हुए गबन को दबाने के लिए लाभार्थियों के यहां मवेशी शेड निर्माण के लिए सोमवार को ईटें व अन्य निर्माण सामग्री को संबंधित ठेकेदार द्वारा भेजा गया है। यहां तक कि निर्माण कार्य शुरू कराना भी शुरू कर दिया गया है, जिससे कि गबन के मामले से बचा जा सके। वहीं बैक डेट में मस्टरोल जारी करने को लेकर अब समस्या खड़ी हुई है। इस मामले को लेकर ब्लॉक व विकास भवन स्थित कार्यालय में पूरे दिन अधिकारी दस्तावेजों को पूरा करने में जुटे रहे।

- ग्राम पंचायत जैतपुर में मवेशी शेड निर्माण में तत्कालीन सचिव की ओर से दस्तावेज देरी के कारण जांच रिपोर्ट में देरी हुई है। आज जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी जाएगी।
नीरज गर्ग, बीडीओ मुरसान।
- ग्राम पंचायत जैतपुर मवेशी शेड निर्माण में घोटाले के मामले में जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एके मिश्र, पीडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed