{"_id":"5936e85c4f1c1b821c9c8b55","slug":"hathras-now-the-game-of-fake-tube-well-connections-in-sadabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सादाबाद में फर्जी नलकूप कनेक्शनों का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सादाबाद में फर्जी नलकूप कनेक्शनों का खेल
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस/सादाबाद।
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
नलकूप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस के विद्युत वितरण खंड तृतीय के बाद अब सादाबाद विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में भी डार्क जोन में फर्जी नलकूप कनेक्शन देने की शिकायत आई है। इसकी शिकायत एक पत्र के जरिए विद्युत महकमे के उच्चाधिकारियों से लेकर ऊर्जा मंत्री को भी पत्र भेजकर की गई है। इससे विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में भी खलबली मच गई है।
शिकायती पत्र में कहा गया है कि सादाबाद ब्लॉक कई वर्षों से शासन द्वारा डार्क क्षेत्र घोषित होने के बावजूद विद्युत वितरण खंड चतुर्थ सादाबाद द्वारा नियम विरूद्ध तरीके से ऊंचागांव सुसाइन सादाबाद में उपभोक्ताओं के नाम निजी नलकूप कनेक्शन जारी कर दिए गए हैं। पत्र में एक अभियंता पर मिलीभगत से एस्टीमेट तैयार कर औश्र एक स्थान से दूसरे स्थान पर नियम विरूद्ध तरीके से लाइन बनवाकर विभाग को लाखों की क्षति पहुंचाने का भी आरोप है। पत्र में तथ्यों की सत्यतापूर्ण जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता राजबहादुर निवासी सुसाइन ने इस प्रकरण को विधानसभा में ले जाने की भी चेतावनी दी है। पत्र में उसने गांव धानौटी, नसीरपुर, रसमई, करसौरा, ऊंचागांव सुसाइन के दस ऐसे लोगोें के नाम भी खोले गए हैं, जिन्हें डार्क जोन में नलकूप कनेक्शन जारी किए गए हैं। इधर, लगातार इस तरह की शिकायत मिलने के बाद अधिकारी भी सकते में हैं।
विज्ञापन
सादाबाद विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में फर्जी तरीके से नलकूप कनेक्शन दिए जाने के संबंध में उन्हें भी एक शिकायती पत्र प्राप्त हो चुका है। जिन गांव के नाम शिकायतकर्ता ने लिए हैं, उन गांवों में टीम भेजकर नलकूप कनेक्शनों की जांच कराई जाएगी, जो कोई भी अधिकारी और कर्मी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
-बीएस गंगवार, चीफ इंजीनियर
अभी इस तरह की शिकायत मुझे प्राप्त नहीं हुई है। अगर शिकायत प्राप्त होती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
-मुकेश कुमार, एक्सईएन, सादाबाद