{"_id":"5fd3c12e8ebc3e3dd12f82f2","slug":"hathras-now-shopkeepers-will-be-able-to-register-online-hathras-news-ali2508948181","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अब दुकानदार ऑनलाइन करा सकेंगे पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अब दुकानदार ऑनलाइन करा सकेंगे पंजीकरण
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
दुकानदार समय की बचत के साथ अपने कॉमर्शियल प्रतिष्ठान का खुद ऑनलाइन नवीनीकरण करा सकते हैं। इस सुविधा का लाभ जनसुविधा केंद्र, निवेश मित्र की मदद से हजारों दुकानदार नवीनीकरण की प्रक्रिया को पूरा सकते हैं। अभियान के दौरान ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराने वालों की शामत आ सकती है।
उल्लेखनीय है कि शहर, देहात और कस्बों में हजारों की संख्या में दुकानें संचालित होती हैं। इन दुकानों का श्रम विभाग द्वारा हर साल पंजीकरण किया जाता है, जिससे उनके यहां काम करने वाले श्रमिकों व प्रतिष्ठान स्वामियों को समय समय पर योजनाओं का लाभ मिलता है। अब बदलते परिवेश में जिले का श्रम विभाग भी हाईटेक हो गया है।
अब दुकानदारों को दुकान छोड़कर श्रम कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दुकानदार इस साल का नवीनीकरण जनसुविधा केंद्र और निवेश मित्र की साइट पर जाकर खुद सकते हैं। साइट के खुलने के साथ वह श्रमिकों की संख्या व ट्रेड आदि भरने के साथ अपने प्रतिष्ठान का पंजीकरण कर सकते हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम का कहना है कि अब दुकानदार जनसुविधा केंद्र व निवेश मित्र की मदद से अपने प्रतिष्ठान का ऑनलाइन नवीनीकरण करा सकता है।