फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now passengers will get masks in roadways bus

हाथरस : अब रोडवेज बस में यात्रियों को मिलेगा मास्क

Sun, 06 Jun 2021 11:26 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Now passengers will get masks in roadways bus
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यदि आप कोरोना संक्रमण के बीच रोडवेज बस में सफर कर रहे हैं और आपके पास मास्क नहीं हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको परिचालक को 10 रुपये देकर बस में ही मास्क मिलेगा। परिवहन निगम द्वारा संक्रमण की रोकथाम के साथ आमदनी बढ़ाने के लिए रोडवेज की कार्यशाला में मास्क भी तैयार कराए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि कोरोना की दूसरी लहर हालांकि धीमी हो गई है और रोडवेज की बसों का संचालन भी पहले की तरह शुरू कर दिया गया है। हालांकि संक्रमण के चलते अभी दूसरे राज्यों में बसों के संचालन पर रोक है, इसलिए बसों में इन-दिनों यात्रियों की संख्या कम है। इस बीच रोडवेज अफसरों ने आमदनी बढ़ाने व यात्रियों को सुरक्षा देने के लिए उन्हें बस में ही मास्क उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इसके लिए अब कानपुर कार्यशाला में मास्क तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इन मास्कों को रीजन वार वितरित किया जाएगा। परिचालक रूट पर जाने से पहले बसस्टैंड से मास्क का पैकेट लेंगे। उसके बाद बस में सवार होंगे। यदि कोई यात्री बस में सवार है और उस पर मास्क नहीं हैं तो पहले परिचालक उसे 10 रुपये का मास्क देंगे, फिर उसके बाद उसको जिस स्थान तक जाना है, उस स्थान का टिकट उपलब्ध कराएंगे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शशी रानी का कहना है कि कानपुर कार्यशाला में मास्क तैयार हो रहे हैं। मास्क उपलब्ध कराने की निगम स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। जल्द इस योजना पर अमल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed