फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now instead of Sadabad bus stand, buses leaving the bypass

हाथरस : अब सादाबाद बस स्टैंड की बजाय बाईपास से निकल रहीं बसें

Sat, 27 Nov 2021 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Now instead of Sadabad bus stand, buses leaving the bypass
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब सादाबाद रोडवेज बस स्टैंड पर बसें रुक नहीं रही हैं। बाईपास से सीधे दूरी तय कर रही है। इस कारण सादाबाद से आगरा जाने के लिए छात्र-छात्राओं को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। इस संबंध में एक छात्रा ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) से बसों को बसस्टैंड पर रुकवाने की मांग की है। साथ ही इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री को भी भेजी गई है।
रोडवेज की एआरएम शशी रानी को भेजे पत्र में राधिका गोयल ने कहा है कि एनटीए, यूजीसी और नेट की परीक्षा आगरा में 22 नवंबर को थी। वह सादाबाद बस स्टैंड पर सुबह छह बजे पहुंची। काफी देर इंतजार के बाद भी कोई बस बस स्टैंड के अंदर नहीं आई। यह हाल रोजाना का है। हाल प्रतिदिन का है। इसकी वजह से सादाबाद से आगरा जाने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

हाथरस, अलीगढ़ और अन्य डिपो के चालक-परिचालक बस को नहीं रोकते हैं और अपनी मनमानी करते हैं। छात्र-छात्राओं के हित में सभी डिपो की बसों को रोकने के लिए चालक-परिचालकों को निर्देशित किया जाए, ताकि सादाबाद के लोगों को रोडवेज बस सेवा आसनी से मिल सके। जो भी लापरवाही करे, उस पर कार्रवाई की जाए। इसकी प्रतिलिपि सीएम व परिवहन मंत्री को भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed