फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now income certificate will have to be given in the application of new ration card

हाथरस: अब नए राशन कार्ड के आवेदन में देना होगा आय प्रमाण पत्र

Tue, 14 Jul 2020 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Now income certificate will have to be given in the application of new ration card
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदक को आय प्रमाण पत्र देना होगा । शासन स्तर से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लिए आय का निर्धारण कर दिया गया है । आवेदक की आय प्रमाण पत्र के आधार पर ही पात्रता व अपात्रता की श्रेणी में रखा जाएगा। वहीं अब नए राशन कार्ड जिला पूर्ति अधिकारी के संस्तुति के बाद ही बन सकेंगे।
शासन स्तर से नए राशन कार्ड बनने की प्रक्रिया में कुछ फेरबदल किया गया है। इस फेरबदल के चलते अब आवेदक को नए राशन कार्ड बनवाने के लिए अपनी तहसील के तहसीलदार से प्रमाणित आय प्रमाण पत्र लगाना होगा। शहरी क्षेत्र के निवासी को तीन लाख तक की आय प्रमाण पत्र व ग्रामीण क्षेत्र के निवासी को 2 लाख रुपये तक की आय का प्रमाण पत्र देना होगा।
विज्ञापन

वही अन्य पात्रता व अपात्रता की श्रेणी पूर्व के नियमों पर ही संचालित रहेगी। वहीं अब तहसील के पूर्ति निरीक्षक के स्तर से नए राशन कार्ड नहीं बन सकेंगे । नए राशन कार्ड बनाने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी की संस्तुति अनिवार्य है । जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा पोर्टल पर संस्तुति दिए जाने के बाद ही नए राशन कार्ड बन सकेंगे। डीएसओसुरेंद्र यादव ने बताया ऑनलाइन पोर्टल पर भी आय प्रमाण पत्र का कॉलम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed