{"_id":"638a41833f99842cb66ceed6","slug":"hathras-now-everyone-is-waiting-for-reservation-for-the-post-of-municipal-president-hathras-news-ali306098660","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अब सबको नगर निकाय अध्यक्ष पद के आरक्षण का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अब सबको नगर निकाय अध्यक्ष पद के आरक्षण का इंतजार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर निकाय चुनाव में वार्ड के आरक्षण की घोषणा होने के बाद अब लोग बेसब्री के अध्यक्ष पद के आरक्षण की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिन में शासन इसकी घोषणा भी कर देगा।
शासन ने नगर निकाय चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। अभी अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण घोषित नहीं किया गया है। जिले में हाथरस और सिकंदराराऊ नगर पालिका हैं और इसके अलावा हसायन, सिकंदराराऊ, सहपऊ, सासनी, सादाबाद, मेंडू, पुरदिलनगर नगर पंचायतें हैं। निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां जोरों पर हैं।
अब सबकी नजर इस पर है कि आखिर अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की स्थिति क्या होगी। इसे लेकर पूरे दिन कयास लगाए जाते रहे। लोग तरह-तरह की चर्चाएं भी करते रहे। अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक राजनेता खासे बेचैन रहे। कुछ राजनेताओं को यह डर भी सताता रहा कि कहीं आरक्षण उनके हिसाब से नहीं आया तो उनकी मेहनत पर पानी न फिर जाएगा। संवाद