फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Now Aadhar card will have to be linked for this work

हाथरस : अब इस काम के लिए आधार कार्ड कराना होगा लिंक

Mon, 25 Jul 2022 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Now Aadhar card will have to be linked for this work
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

निर्वाचन नामावली में सम्मिलित मतदाताओं के आधार नंबर एकत्र किए जाने को लेकर एडीए बसंत अग्रवाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। एडीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली में आधार लिंक कराना स्वैच्छिक होगा। इसके लिए एक अगस्त से प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
उन्होंने बताया कि बूथ लेवल अधिकारियों को घर-घर भ्रमण के दौरान मतदाताओं को आधार नंबर एकत्र करने के अतिरिक्त अपने आवेदन पत्र फार्म-6बी जमा करने के लिए विशेष सुविधा देने के प्रायोजन से यह निर्णय लिया गया है। इस क्रम में सात एवं 21 अगस्त को विशेष कैंप का आयोजन प्रत्येक मतदेय स्थलों पर किया जाएगा।
विज्ञापन

आधार नंबर एकत्रीकरण के बारे में कैंप दिवस के दिन आने वाले जन सामान्य को यह अवश्य बताया जाए कि आधार नंबर उपलब्ध कराना स्वैच्छिक है। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक मोइनुल इस्लाम, तहसीलदार हाथरस, खंड विकास अधिकारी हाथरस, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, श्याम सिंह वर्मा जिला सचिव सीपीआई (एम), सुनील वर्मा (भाजपा) आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed