फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Notification issued regarding extension of boundary of municipality

हाथरस: नगर पालिका की सीमा विस्तार को लेकर अधिसूचना जारी

Thu, 02 Jan 2020 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Notification issued regarding extension of boundary of municipality
नगर पालिका के सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी
विज्ञापन

30 ग्राम सभाएं आंशिक अथवा पूर्ण रूप से नगर पालिका क्षेत्र में हुई हैं शामिल
नगर पालिकाध्यक्ष ने जताई खुशी, शहर से लगे देहात के लोगों को मिलेगी शहरी सुविधाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब हाथरस नगर पालिका की सीमा विस्तार को लेकर प्रदेश शासन ने भी अधिसूचना जारी कर ली है। हाथरस और मुरसान ब्लॉक के 30 गांव पूरी अथवा आंशिक तौर पर अब नगर पालिका परिषद हाथरस का हिस्सा बन गए हैं। अधिसूचना जारी होने पर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने काफी खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि नगर पालिका में शामिल होने पर अब इन ग्राम सभाओं में भी विकास के काम रफ्तार पकड़ेंगे।
उल्लेखनीय है कि दो सप्ताह पहले योगी सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक में नगर पालिका हाथरस की सीमा विस्तार को मंजूरी दे दी गई थी। अब शासन ने भी इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। अब हाथरस नगर पालिका क्षेत्र में 30 ग्राम सभाओं के क्षेत्र पूरे व आंशिक तौर पर जुड़ गए हैं। शासन ने जो अधिसूचना जारी की है। उसमें विस्तृत रूप से इसका उल्लेख किया है कि नगर पालिका की सीमा विस्तार में किस-किस ग्राम सभा क्षेत्र के कितने-कितने हिस्से को शामिल किया गया है। अब शहरी क्षेत्र में मुरसान रोड स्थित कलेक्ट्रेट भी शामिल हो गया है। अभी तक हाथरस नगर की आबादी करीब ढाई लाख थी।
विज्ञापन

अब नगरीय क्षेत्र की आबादी बढ़कर पांच लाख हो जाएगी। फिलहाल इस समय जो ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधि हैं, वह अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। तदुपरांत नये परिसीमन से नगर निकाय के इन इलाकों में चुनाव होंगे। शहरी क्षेत्र में शामिल इन इलाकों में नगर पालिका का कोई टैक्स भी पांच साल तक देय नहीं होगा। यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि नगर पालिका के सृजन के बाद अभी तक इस शहर का सीमा विस्तार नहीं हुआ था। कई बार प्रस्ताव भेजे जा चुके थे, लेकिन उन्हें मंजूरी नहीं मिली थी। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा नगर पालिकाध्यक्ष बनने के बाद से ही सीमा विस्तार के कराने में लगे थे। ऐसे में उनके प्रयास सफल हुए और नगर पालिका क्षेत्र का विस्तार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिसूचना में इन ग्राम सभाओं को पूर्णत: अथवा आंशिक रूप से किया गया है शामिल वाद नगला अठवरिया, परताप, जोगिया, रमनपुर, गढ़ी खंदारी, गढ़ी तमना, लहरा, दयानतपुर, नगला उम्मेद, चिंतापुर, सोखना, दादनपुर-ढकपुरा, हाथरस देहात, तरफरा, अहियापुर, कलवारी, मीतई, कुंवरपुर, गिजरौली, नहरोई, खोंडा हजारी, बालापट्टी शेख जाफर, गढ़ी मधु, हतीसा भगवंतपुर, नगला नंदू, नगला गजुआ, गोपालपुर, दर्शना, दयालपुर, ककरावली शामिल हैं।

पहली बार नगर पालिका क्षेत्र का सीमा विस्तार हुआ है। पिछले माह इसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी थी। अब शासन ने भी अधिसूचना जारी कर दी है। अब शहर के लगे देहात के लोगों को भी नगरीय सुविधाएं मिलेंगी। इन क्षेत्रों का और ज्यादा विकास होगा। शहर के सटे काफी गांव अब हाथरस नगर पालिका का हिस्सा बन गए हैं।
-आशीष शर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed