फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Notice to Panchayat Secretary on completion of Panchayat Ghar

हाथरस : पंचायत घर अधूरे होने पर पंचायत सचिव को नोटिस

Wed, 21 Sep 2022 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:25 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस जिले की ग्राम पंचायत नगला गजुआ और नगला बनारसी प्रहलाद में पंचायत भवन निर्माण में लापरवाही बरतने में जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) सुबोध जोशी ने पंचायत सचिव प्रशांत कुमार नोटिस जारी उनका स्पष्टीकरण तलब किया है।शासन स्तर से प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत भवन का निर्माण कर पंचायत सचिवालय के रूप में क्रियाशील किया जा रहा है। शासन ने ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों पर खर्च होने वाली निधि का भुगतान भी पंचायत भवनों में लगे कंप्यूटरों के माध्यम से कराए जाने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा में सामने आया है कि नगला गजुआ और नगला बनारसी प्रहलाद में पंचायत भवन के निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है।

विज्ञापन
Hathras: Notice to Panchayat Secretary on completion of Panchayat Ghar

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायत नगला गजुआ और नगला बनारसी प्रहलाद में पंचायत भवन निर्माण में लापरवाही बरतने में जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) सुबोध जोशी ने पंचायत सचिव प्रशांत कुमार नोटिस जारी उनका स्पष्टीकरण तलब किया है।
शासन स्तर से प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत भवन का निर्माण कर पंचायत सचिवालय के रूप में क्रियाशील किया जा रहा है। इसे लेकर सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिन ग्राम पंचायतों में पुराने भवन मौजूद हैं, उनमें उन भवनों की मरम्मत कर पंचायत सचिवालय को क्रियाशील किया जा रहा है। शासन ने ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों पर खर्च होने वाली निधि का भुगतान भी पंचायत भवनों में लगे कंप्यूटरों के माध्यम से कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस क्रम में शासन ने पंचायत गेट वे के जरिये भुगतान किए जाने के निर्देश दिए हैं। जिले में पंचायत भवनों के निर्माण कार्य की लगातार समीक्षा की जा रही है। समीक्षा में सामने आया है कि नगला गजुआ और नगला बनारसी प्रहलाद में पंचायत भवन के निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। डीपीआरओ ने पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने कहा है कि स्पष्टीकरण न देने की दशा में विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed