{"_id":"5f42af7e8ebc3e4ada16eb40","slug":"hathras-notice-to-complainants-summons-clarification-from-dpo-hathras-news-ali241906454","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: शिकायतकर्ताओं को नोटिस मामले में डीपीओ से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: शिकायतकर्ताओं को नोटिस मामले में डीपीओ से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की शिकायत पर नोटिस जारी किए जाने के मामले में अब सीडीओ आरबी भास्कर ने डीपीओ से स्पष्टीकरण तलब किए जाने के निर्देश दिए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नोटिस पाकर सहमी हुई हैं। वहीं नोटिस दिए जाने के बाद तमाम तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।
उल्लेखनीय है कि बाल विकास एवं पुष्टाहार परियोजना शहरी में पिछले दिनों अवैध उगाही का मामला सुर्खियों में रहा था। उक्त मामले को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उच्चाधिकारियों सहित विभागीय अधिकारियों को शिकायतें सौंपी थीं, लेकिन विभाग की ओर से इन शिकायतों पर जांच तक नहीं की गई। इस मामले को विभागीय स्तर पर निपटाने के तमाम प्रयास किए गए, लेकिन यह मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया।
उच्च अधिकारियों तक मामले के पहुंचने के बाद यहां पर सीडीपीओ के पद पर तैनात सुपरवाइजर को हटा दिया गया और सासनी में तैनात सीडीपीओ को हाथरस शहरी परियोजना का अतिरिक्त चार्ज दे दिया गया। हैरानी की बात यह रही कि डीएम को शिकायत करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ही डीपीओ ने नोटिस थमा दिया। यह नोटिस शिकायत करने वाली 30 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया है। इस नोटिस के बाद से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहमी हुई हैं। फिलहाल इस मामले में उच्चाधिकारियों द्वारा भी पूरी रिपोर्ट ली जा रही है। सीडीओ आरबी भास्कर ने शिकायतकर्ताओं को ही नोटिस जारी करने के मामले में डीपीओ से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस दिए जाने के मामले की जानकारी की जा रही है। शिकायतकर्ता को नोटिस देने के मामले में डीपीओ से स्पष्टीकरण तलब किया जा रहा है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। - आरबी भास्कर, सीडीओ